Thar पोस्ट। राजस्थान में सोमवार से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। आज से एक पारी के स्कूलों का समय 10:00 बजे से 4:00 बजे तक रहेगा वही दो पारी के स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 5:30 बजे तक संचालित होगे। एक अक्टूबर से एकल पारी स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से चार बजे तक होता है। गर्मी को देखते हुए 15 अक्टूबर तक समय यथावत रखने के आदेश जारी किए गए थे। अब 16 अक्टूबर से विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। 31 मार्च तक शीतकालीन समय सारणी लागू रहेगी।