ताजा खबरे
पाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 141 इस भ्रमण पार्क में बनेगी एडवेंचर वॉल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। वरिष्ठ नागरिक प्रमाण पार्क में एक एडवेंचर वॉल बनाई जाएगी। जिला कलेक्टर ने कहा कि पार्क के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए यहां एक एडवेंचर वॉल का निर्माण किया जाए। इस पार्क को  सेंट्रल पार्क की तरह विकसित करें। न्यास अध्यक्ष ने शहर में उचित स्थान पर डेडीकेटेड साइक्ग्लिंग  लेन बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पार्क के चारों तरफ भी डेडीकेटेड साइकिलिंग लेन बनाई जा सकती है इस संबंध में फिजिबिलिटी देखें और इसके  अनुसार कार्य प्रारंभ करें।न्यास अध्यक्ष ने कहा कि शहर में 15 से 20 नये ऐसे पार्क चिन्हित किए जाएं जो वर्तमान में विकसित नहीं है, और उन्हें विदेशों की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में काम प्रारंभ करें।दीपावली से पहले पूरा हो जाए पैचवर्क
जिला कलेक्टर ने दीपावली से पहले शहर की समस्त सड़कों पर पैचवर्क का काम पूरा करने के निर्देश देते  हुए कहा कि पैच वर्क का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कर लिया जाए। आमजन को खराब सड़कों के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए।
रानी बाजार आर यू बी के निर्माण के लिए जिला कलेक्टर ने निविदा अवधि बढ़ाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुनः निविदाएं लें  और टेंडर लेने के लिए प्रेरित करें।शहर में बनेंगे स्टडी कॉर्नर नगर विकास न्यास अध्यक्ष ने शहर में 10 सार्वजनिक स्थानों पर स्टडी कॉर्नर विकसित करने के निर्देश दिए।लोगों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से बनाए जाने वाले इन स्टडी कॉर्नर में बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ अलग-अलग प्रकार की पुस्तकें भी रखी जाएं। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीए, अधीक्षण अभियंता संजय माथुर सहित अधिशासी अभियंता तहसीलदार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News