ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 140 नोखा में मावा, मसाला और घी के लिए नमूने Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। नोखा में चला शुद्ध के लिए युद्ध मावा, मसाला और घी के लिए नमूने। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार मंगलवार को नोखा में शुद्ध के लिए युद्ध के तहत कार्यवाही की गई। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा, उपखंड अधिकारी नोखा रमेश देव , तहसीलदार नोखा व बीसीएमओ नोखा डॉ श्याम बजाज के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली व महेश शर्मा के दल द्वारा नोखा शहरी क्षेत्र व औद्योगिक क्षेत्र में अभियान चलाया गया। मिठाइयों की दुकानों व कोल्ड स्टोरेज पर जांच की कार्यवाही की गई। डॉ मीणा ने बताया की घी, मावे व मसाले के 3 नमूने लेकर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भेजे गए हैं जबकि 6 नमूने मौके पर ही मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा जांचे गए। खाद्य व्यापारियों से  समझाइश भी  की गई कि खाद्य पदार्थों को  खुला न रखें और मिठाइयों पर भी उत्पादन तथा एक्सपायरी दिनांक प्रदर्शित करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 14 नवंबर तक प्रतिदिन खाद्य नमूनीकरण कार्य जारी रहेगा। मिलावट कर आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।


Share This News