ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251121 WA0015 2 दिसम्बर को कलक्ट्रेट में रुद्राभिषेक व गोपाल गौयज्ञ का होगा आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। गोचर ओरण संरक्षण संकल्प : दो दिसम्बर को कलक्ट्रेट रुद्राभिषेक व गोपाल गौयज्ञ का होगा आयोजन23 नवम्बर को रामझरोखा कैलाशधाम में होगी विशाल मीटिंग। अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में राजस्थान की गोचर ओरण भूमि संरक्षण के लिए रुद्राभिषेक, गोपाल गौयज्ञ का आयोजन 2 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा।

राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि संत-महात्माओं, गौभक्तों के सान्निध्य एवं पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में 151 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष 2 दिसम्बर को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रुद्राभिषेक एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ व आरती का आयोजन किया जाएगा। गोचर एवं ओरण भूमि संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से उक्त आयोजन के संबंध में 23 नवम्बर, रविवार को गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में शाम 4 बजे विशाल मीटिंग का आयोजन किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें पं. राजेन्द्र किराड़ू, पं. सुशील किराड़ू, पं. गायत्रीप्रसाद शर्मा, पं.यज्ञप्रसाद शर्मा, कविशंकर किराड़ू, मनोज सेवग, सूरजप्रकाश राव, कैलाश सोलंकी, निर्मल शर्मा, विजय थानवी, मिलन गहलोत, कमल व्यास एवं मोहित आदि उपस्थित रहे।


Share This News