





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में स्थाई लोक अदालत मे चिकित्सक के खिलाफ परिवाद पेश किया गया है ।परिवादी की ओर से वकील शुभम हर्ष उपस्थित हुए|
परिवादी राकेश ने बताया कि डॉ रवि चांडक ने उसके बच्चे के इलाज मे लापरवाही की और बच्चे क़ो गलत अस्थमा बता कर दवाई दी जिसके दुसप्रभाव के कारण बच्चे की तबियत ज्यादा बिगड़ गई| अन्य श्वसन रोग डॉक्टरो क़ो दिखाने पर पता चला की बच्चे क़े कोई अस्थमा नहीं हैं | इस पर परिवादी ने डॉ रवि चांडक क़ो बताया तो संतोषजनक जवाब नही दिया। परिवादी ने न्यायालय की शरण ली |




