ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 1 राजस्थान :48 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर 48 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारियों के तबादले किये है। अखिल अरोड़ा को एसीएस, सीएमओ नियुक्त किया गया है। अरोड़ा अब सीएमओ के साथ पीएचईडी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि शिखर अग्रवाल को सीएमओ से हटाकर एसीएस, उद्योग विभाग में भेजा गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद एपीओ की गई अर्चना सिंह को अब कार्मिक विभाग में नियुक्ति दी गई है। एसीएस प्रवीण गुप्ता को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए पर्यटन विभाग की कमान सौंपी गई है, जबकि वे पीडब्ल्यूडी का कार्यभार पहले से संभाल रहे हैं। नवीन जैन को वित्त विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में सचिव बनाया गया है। आरएएस से आइएएस प्रमोट हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भरतपुर व कोटा के संभागीय आयुक्त बदले गए हैं। कुछ समय पहले मुख्य सचिव रहे सुधांश पंत को दिल्ली बुला लिया गया और अब मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल को भी सीएमओ से हटा दिया गया। माना जा रहा है कि पंत और शिखर के बीच लंबे समय से तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जिसकी जानकारी दिल्ली तक पहुंच चुकी थी।


Share This News