Thar पोस्ट। बीकानेर में एक बार फिर भाजपा नेता पर हमला हुआ है। जिले की लूणकरणसर तहसील के नाथवाना चक 247 के पास हुआ है। जहां पर भाजपा के ओबीसी मोर्चा के महामंत्री मदनदास स्वामी का रास्ता रोककर हमला किया गया है।

इस हमले में मदनदान के सिर पर नुकील हथियारों से वार किए गए साथ ही पैरों पर भी वार किए गए। अफरा तफरी के बीच लोगों के सहयोग से भाजपा नेता और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और जांच में जुटी गई। फिलहाल हमला के पीछे क्या कारण है यह अभी तक नहीं पता चल पाया है।