Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नगर निगम कार बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। जहां गौतम सर्किल से डूंगर कॉलेज जाने वाली रोड़ पर हादसा हुआ।

पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र सोनी ने बताया कि स्विफ्ट कार ओवर स्पीड में थी। डिवाइडर से टकराकर पलटा खा गई। पुलिस के पहुंचने तक चालक जा चुका था। इस कार का चालक सुरक्षित है। यह कार रबी खान की है। यह स्विफ्ट कार संविदा पर नगर निगम में चलती है। इसी वजह से इस पर राजस्थान सरकार लिखा था।