

Tp न्यूज़। जयपुर, 25 दिसम्बर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के 2 वर्ष पुरे होने पर निवास पर मीडिया संवाद आयोजित किया गया। मीडिया संवाद को अनेक जिलों में पत्रकारों को लाइव भी दिखलाया गया। राजस्थान में सचिन पायलट और उनके समर्थकों द्वारा की गई बगावत और आपसी मतभेदों को लेकर आज फिर से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है।मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मैंने दिल से कहा है कि भूलो और माफ करो। इसका मतलब यह भी होता है कि मैंने अगर कोई गलती की है, अभी तक जो घटनाक्रम हुआ है तो उसे भूलो और माफ करो। यह सबके लिए कहा था। तब अजय बाबू (माकन) भी हमारे साथ थे। आज हुई प्रेसवार्ता में एक सवाल पूछा गया कि आपके अपने ही पीसीसी चीफ ने विद्रोह किया। आपको होटल में रहना पड़ा। इससे सरकार का क्या नुकसान हुआ और कैसे भरपाई कर रहे है। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया। सीएम गहलोत ने कहा कि जब हम जैसलमेर में होटल से निकले थे। तब दिल्ली से मैसेज आया कि वे लोग (पायलट गुट के विधायक) जयपुर लौट रहे है। तब मैंने बयान दिया था कि फॉरगेट एंड फॉरगिव(भूलो और माफ करो)। तब एक लाइन में पूरे देश में संदेश चला गया कि मुख्यमंत्री ने क्या बात कही है। ये सबको समझने आने वाली बात है। लेकिन अब भी जो ना समझें वो अनाड़ी है। साभार
