ताजा खबरे
IMG 20250519 184831 3 कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पॉजिटिव की संख्या 1200 पार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। देश में 1200 से ज्यादा आंकड़े हो गए हैं और 12 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अस्पताल की ओपीडी में जांच करवाने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, मामले अभी हल्के हैं। कुछ राज्यों में मृतकों का आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। प्रसारित होने वाले वेरिएंट – मुख्य रूप से JN.1, NB.1.8.1, और LF.7, जो कि ओमिक्रॉन के सब लिनेज हैं। ये सभी उच्च संक्रामक हैं। लेकिन सामान्य आबादी में फिलहाल हल्के लक्षण दिखा रहे हैं।

दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के मुताबिक नया वेरिएंट JN.1, जो 2023 में सामने आया था, अब रफ्तार पकड़ रहा है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन सावधानी जरूरी है। राजस्थान में 22 कोरोना के मामले और 2 लोगों की मौत हुई।


Share This News