ताजा खबरे
पाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई
IMG 20201225 204052 सीएम अशोक गहलोत सरकार के 2 वर्ष पूरे, मीडिया संवाद Rajasthan News Portal जयपुर, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। जयपुर, 25  दिसम्बर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के 2 वर्ष पुरे होने पर निवास पर मीडिया संवाद आयोजित किया गया। मीडिया संवाद को अनेक जिलों में पत्रकारों को लाइव भी दिखलाया गया।  राजस्थान में सचिन पायलट और उनके समर्थकों द्वारा की गई बगावत और आपसी मतभेदों को लेकर आज फिर से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है।मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मैंने दिल से कहा है कि भूलो और माफ करो। इसका मतलब यह भी होता है कि मैंने अगर कोई गलती की है, अभी तक जो घटनाक्रम हुआ है तो उसे भूलो और माफ करो। यह सबके लिए कहा था। तब अजय बाबू (माकन) भी हमारे साथ थे। आज हुई प्रेसवार्ता में एक सवाल पूछा गया कि आपके अपने ही पीसीसी चीफ ने विद्रोह किया। आपको होटल में रहना पड़ा। इससे सरकार का क्या नुकसान हुआ और कैसे भरपाई कर रहे है। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया। सीएम गहलोत ने कहा कि जब हम जैसलमेर में होटल से निकले थे। तब दिल्ली से मैसेज आया कि वे लोग (पायलट गुट के विधायक) जयपुर लौट रहे है। तब मैंने बयान दिया था कि फॉरगेट एंड फॉरगिव(भूलो और माफ करो)। तब एक लाइन में पूरे देश में संदेश चला गया कि मुख्यमंत्री ने क्या बात कही है। ये सबको समझने आने वाली बात है। लेकिन अब भी जो ना समझें वो अनाड़ी है। साभार


Share This News