







Thar पोस्ट न्यूज। श्री अभिषेक गांधी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बीकानेर के पद पर कार्यग्रहण पर कॉम गणेश स्वरुप वशिष्ठ मंडल सचिव नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के नेतृत्व में यूनियन पदधिकारियो ने साफा ओर शॉल के साथ मोमेन्टो देकर बीकानेर की पावन धरा पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वे वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी पूर्व में मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर कार्यालय मे कार्मिक शाखा के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए
कर्मचारियों के हित के लिए सदैव सकारात्मक सोच के साथ संगठन एवं प्रशासन के बीच आपसी समन्वयक के साथ सेतु का कार्य किया है।
बीकानेर मंडल में श्री अभिषेक गांधी के अनुभव और इनके कार्यशैली से निश्चित मंडल के कर्मचारियों के वेलफेयर के कार्य मे नई ऊर्जा के साथ गति मिलेगी । आपके कार्मिक शाखा के विभिन्न शीर्ष पदों पर कार्य के अनुभव से बीकानेर मंडल के कर्मचारियों को निश्चिय ही लाभ मिलेगा। इस स्वागत मे कॉम जितेंद्र चौधरी, मोहम्मद सलीम क़ुरैशी ,अंसार अहमद, दीनदयाल सोलंकी, राजेंद्र खत्री, पवन कुमार बीकानेरी , आसुराम सोलंकी ,शिवानन्द, विनोद कुमार सनेल,अंकित भूकर, मनोज कुमार मारू सहित अन्य पदधिकारियो एवं कर्मचारियों ने स्वागत किया।














