ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 28 मरुनायक चौक में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के परकोटे में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने मरुनायक चौक में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50,490 रुपए नकद और जुए में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते बरामद किए है। जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन में वृत्ताधिकारी वृत्त नगर अनुज डाल के सुपरविजन तथा कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


Share This News