







Thar पोस्ट। नोखा रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई निकलवाने के दौरान दिया वारदात को अंजाम; संचालक दिनेश कुमार नाई ने गंगाशहर थाने में दी शिकायत।















बीकानेर शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में नोखा रोड स्थित अमित मेडिकोज पर चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दवा लेने आए एक युवक ने दुकानदार के पीछे जाते ही गल्ले से 7 हजार रुपए निकाल लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। शिकायत के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे एक युवक अमित मेडिकोज पर दवाई लेने पहुंचा। कुछ देर बाद दिनेश कुमार नाई ने गल्ले में रखी नकदी की जांच की तो 7 हजार रुपए कम मिले। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। शिकायतकर्ता के अनुसार, फुटेज में युवक गल्ले से रुपए निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। दिनेश कुमार नाई ने गंगाशहर थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच करने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।