








Thar पोस्ट। बीकानेर में घडसीसर रेलवे ट्रेक पर तीन की मौत हो गई है। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने पूरे परिवार में अंधेरा कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घड़सीसर रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे रानीबाजार निवासी अमरचंद सांखला के खेत में काम कर रहे बिहार निवासी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों रेलवे ट्रैक की ओर भागे। उन्हें बचाने के लिए अमरचंद व दरभंगा बिहार निवासी संजीत मोची भी ट्रैक पर चले गए। इसी दौरान ट्रेन आ गई और चारों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में पति-पत्नी सहित संजीत की की मौत हो गई, जबकि अमरचंद सांखला के सिर में गंभीर चोट आई है।घटना के बाद ट्रेन मौके पर ही रुकी रही। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीमें और वार्ड 30 के पार्षद अब्दुल सत्तार भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के शवों को असहाय सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार खडग़ावत व खादिम खिदमतगार के सोएब ने मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।

















