








Thar पोस्ट। रविवार 8 नवंबर को दीपावली त्योहार मनाया जाएगा। तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11:27 बजे तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी (इसी दिन दिवाली मनाई जाएगी)।
• नक्षत्र: स्वाती नक्षत्र 8 नवंबर को पूरे दिन और रात पार कर अगली सुबह 7:24 बजे तक रहेगा। योग: आयुष्मान योग रात 3:03 बजे तक रहेगा।
• सूर्योदय: सुबह 6:41 बजे
• सूर्यास्त: शाम 5:41 बजे
• राहुकाल: शाम 4:09 बजे से शाम 5:31 बजे तक (इस दौरान कोई नया या शुभ कार्य न करें)
दीपावली / लक्ष्मी-गणेश पूजन शुभ मुहूर्त (8 नवंबर 2026)
प्रदोष काल: शाम 5:40 बजे से रात 8:16 बजे तक
• लक्ष्मी-गणेश पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त: शाम 6:03 बजे से रात 7:59 बजे तक (वृषभ लग्न इसी अवधि में रहेगा)।
गोवर्धन पूजा मुहूर्त (10 नवंबर 2026)
इस वर्ष उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को मनाई जाएगी (कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर की दोपहर 12:32 बजे से 10 नवंबर की दोपहर 2:01 बजे तक रहेगी)।
• प्रातःकालीन मुहूर्त: सुबह 6:41 बजे से सुबह 8:51 बजे तक
• गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:30 बजे से शाम 5:56 बजे तक।

















