ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 19 चाकूबाजी की वारदात में घायल युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मुख्य डाकघर के पास गुरुवार को हुई चाकूबाजी की वारदात में गंभीर रूप से घायल युवक अकरम उर्फ सोनू की मौत हो गई। पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मुख्य डाकघर के नजदीक स्थित एक गली में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के युवक के घर में घुस गए और अकरम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


Share This News