








Thar पोस्ट न्यूज। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के राजस्थान पर्यवेक्षक अजय शर्मा आज गुरुवार को बीकानेर देहात कार्यालय में करेंगे बैठक। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक अजय शर्मा गरूवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में सुबह 12ः00 बजे से बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक, मण्डल, अग्रिम संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, पीसीसी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संवाद करेंगे।

















जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के संदेश को आमजन तक पहुंचाने, लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संविधान की रक्षा व महत्व को रेखांकित करने तथा कांग्रेस संगठन के माध्यम से इस मुद्दे को लेकर वार्ता करेंगें।
