






Thar पोस्ट। बीकानेर परकोटे के तेलीवाड़ा रोड स्थित एक दुकान से कपड़े और नगदी ले उड़ने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीवाड़ा रोड स्थित एक कपड़े की पर दुकान वाला पानी भरने के लिए गया था और पीछे से दो जने दुकान में घुस गए। यहां मौका पाकर गल्ले से रुपए निकाले और जो कपड़े टंगे हुए थे वह उतार कर थैली में डालकर बाहर रवाना हो गए। इतने में दुकान मालिक ने उन्हें दूर से देखा और उनके पीछे भागा लेकिन काफी दूर भाग चुके थे। इतना ही नहीं दोनों युवक शाम को फिर आए और दुकान को देखा फिर धमकी देकर भाग गए, आसपास के लोग भी उनके पीछे भागे मगर हाथ नहीं आए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसके बाद दूकानदार सीसीटीवी लेकर नयाशहर थाना पहुंचे, जहां शिकायत लिखने की बजाय उनको यह कहा गया कि घटना सिटी कोतवाली की है, लेकिन मामला नयाशहर थाने का है।












