






Thar पोस्ट न्यूज। पहाड़ों में ठंड और बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे शिखरों पर बर्फबारी और बारिश के चलते अचानक तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ने जा रही है। समय से पहले सर्दी का सितम शुरू होगा।












राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब राजस्थान और हरियाणा में 25 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हुई ओलावृष्टि के बाद अब 28 से 30 अक्टूबर के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश की संभावना है, जिससे दिल्ली-NCR में ठंड का असर काफी तेज हो जाएगा। देश के कई हिस्सों में बारिश, ठंड और तूफान का असर एक साथ देखने को मिल सकता है. एक ओर बंगाल की खाड़ी में 26 अक्टूबर की सुबह तक तेज चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है. इसके प्रभाव से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ठंड बढ़ने के आसार हैं.
