






Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नापासर थाना क्षेत्र में एक कार में सवार 4 जने हादसे का शिकार हो गये। नेशनल हाईवे-11 पर रायसर के पास गुरुवार को ट्रक और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए।












मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर एएसआई जगदीश कुमार को मौके पर भेजा गया।कार सवार आसेरा से बीकानेर इलाज करवाने आए थे। वापसी मे।रायसर के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई।हादसे के बाद सभी घायलों को वापस बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।हादसे में कार ड्राइवर गोविन्द नगर सागर रोड निवासी 28 वर्षीय अभिरूप चौधरी (28),आसेरा निवासी 9 वर्षीय प्रिंस,42 वर्षीय महावीर और 17 वर्षीय लक्ष्मण (अनिल) घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।लक्ष्मण (अनिल) के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।पैर ठीक होने के बाद वे उस पर बंधा पाटा खुलवाकर लौट रहे थे।
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। इसके बाद दोनों वाहनों को नापासर थाने लाया गया।
