ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
IMG 20241023 101608 1 सड़क हादसे में 4 घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नापासर थाना क्षेत्र में एक कार में सवार 4 जने हादसे का शिकार हो गये। नेशनल हाईवे-11 पर रायसर के पास गुरुवार को ट्रक और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर एएसआई जगदीश कुमार को मौके पर भेजा गया।कार सवार आसेरा से बीकानेर इलाज करवाने आए थे। वापसी मे।रायसर के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई।हादसे के बाद सभी घायलों को वापस बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।हादसे में कार ड्राइवर गोविन्द नगर सागर रोड निवासी 28 वर्षीय अभिरूप चौधरी (28),आसेरा निवासी 9 वर्षीय प्रिंस,42 वर्षीय महावीर और 17 वर्षीय लक्ष्मण (अनिल) घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।लक्ष्मण (अनिल) के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।पैर ठीक होने के बाद वे उस पर बंधा पाटा खुलवाकर लौट रहे थे।
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। इसके बाद दोनों वाहनों को  नापासर थाने लाया गया।


Share This News