ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 23 अक्टूबर को शुक्र प्रदोष व्रत, शुभ मुहूर्त Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट। शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। कल द्वादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। वहीं, कल रात 10 बजकर 9 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही कल 23 अक्टूबर को रात 9 बजकर 3 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इस समय पंचक भी चल रहे है। इसके अलावा कल प्रदोष व्रत किया जाएगा।

23 अक्टूबर को प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 43 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस तरह पूजा के लिए कुल 2 घंटे 33 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करना उत्तम माना जाता है।


Share This News