ताजा खबरे
IMG 20261021 223601 शरद पूर्णिमा 26 को, मेले की तैयारियां, प्रशासनिक अधिकारियों को दिया निमंत्रण Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। श्री बजरंग धोरा धाम में शरद पूर्णिमा (26 अक्टूबर 2026) मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री बजरंग धोरा विकास समिति की बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन, सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर निगम महापौर व उपमहापौर से सहयोग मांगा गया है। वहीं, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन से समन्वय किया गया है।

मेले में प्रशासनिक सहभागिता एवं व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के उद्देश्य से जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एवं पुलिस अधीक्षक को निमंत्रण दिया गया है। समिति के सदस्य एवं सेवादार आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

समिति ने श्रद्धालुओं से शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बजरंग धोरा धाम पहुँचकर बाबा के दर्शन करने तथा मेले को सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग करने की अपील की है।


Share This News