

Thar पोस्ट। यदि आप राजस्थान भ्रमण एक साथ करना चाहते है तो IRCTC लेकर आया है एक खास ट्रिप। इस खास सफर को ‘रॉयल राजस्थान विद खाटू श्याम जी’ का नाम दिया है। यह पूरा टूर 7 रात और 8 दिन का होगा। इस दौरान आपको राजस्थान की संस्कृति, ऐतिहासिक किलों और वहां की विरासत को करीब से जानने का मौका मिलेगा। जयपुर, बाबा खाटू श्याम का दरबार, पुष्कर, जोधपुर और जैसलमेर जैसी मशहूर जगहों की सैर कराई जाएगी। खास ट्रिप 24 नवंबर 2026 को शुरू होकर 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। यानी यह पूरा टूर 7 रात और 8 दिन का होगा।










वहां रुकने के लिए शानदार होटलों की सुविधा मिलेगी। सुबह का नाश्ता और रात का खाना पैकेज में ही शामिल होगा। साइटसीन के लिए एसी गाड़ियों का इंतजाम रहेगा। पूरे सफर में आपकी मदद के लिए एक अनुभवी टूर गाइड भी साथ होगा। किराया रहेगा ये-
अकेले सफर करने वालों के लिए: 74,300 रुपये।
दो लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर: 57,800 रुपये प्रति व्यक्ति
तीन लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर: 55,100 रुपये प्रति व्यक्ति
5 से 11 साल तक के बच्चे (बेड के साथ): 48,100 रुपये
5 से 11 साल तक के बच्चे (बिना बेड के): 43,700 रुपये
2 से 5 साल के छोटे बच्चे (बिना बेड के): 27,100 रुपये।
