ताजा खबरे
बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! कहा- बच्चों का भी मौलिक अधिकार, लेकिन सुरक्षा जरूरीबीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्तीसऊदी में विदेशी उड़ानें बन्द, मक्का-मदीना में फंसे राजस्थान के 5 हजार उमराह यात्री, हेल्पलाइन शुरूकोटगेट पर कांग्रेस कल शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेगीबिजली बंद रहेगी: दीपावली रखरखाव का असरअवकाश की घोषणा: मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा अवकाशबीकानेर नगर निगम की पहली साधारण सभा ये मुद्दे छाए, हंगामे के बीच इन पर निर्णयचुनाव : भाजपा देहात ने बीकानेर पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों की घोषणाऊँटनी का दूध ‘चलती-फिरती फार्मेसी’: रेगिस्तान के डूबते जहाज पर जताई चिन्ताकॉकरोच जनता पार्टी का आज शाम दिल्ली में प्रदर्शन, निषेधाज्ञा लागू
IMG 20251231 100334 युवती से ठगे 80 लाख रुपये, खुद को बताया आयकर निरीक्षक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दीपावली से पहले एक युवती से 80 लाख रुपये ठगी की गई है उसके साथ दुष्कर्म भी किया। जयपुर के विधायकपुरी थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने वैवाहिक वेबसाइट शादी डॉट कॉम के जरिये खुद को आयकर विभाग का निरीक्षक बताकर दिल्ली की युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर 80 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की आरोपी से पहचान दिसंबर 2025 में शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित भावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती सागर, गंगानगर निवासी 27 वर्षीय नमन भटनागर के रूप में हुई है।

इससे पहले हुई बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता के सामने खुद को आयकर विभाग में निरीक्षक पद पर कार्यरत बताया और युवती को शादी करने का पूरा विश्वास दिलाया। इसके बाद आरोपी युवती को अपनी बातों में फंसाकर लगातार मिलने-जुलने लगा।
शादी का झांसा देकर आरोपी युवती को दिल्ली से जयपुर ले आया और शहर के कई अलग-अलग होटलों में ठहराकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। देहशोषण करने के साथ-साथ आरोपी ने दिल्ली में फ्लैट खरीदने, सरकारी काम में रिश्वत देने और नौकरी में आ रही परेशानियों जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर पीड़िता से कुल 80 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी का किसी अन्य लड़की के साथ भी अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर जब दोनों में झगड़ा हुआ, तो आरोपी ने अपने सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए।धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने पड़ताल की तो पता चला कि मैट्रिमोनी एप पर आरोपी की प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी थी। इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के पालम विलेज थाने में शिकायत दर्ज कराई। 3 सितंबर को वहां से शून्य नंबर प्राथमिकी कटकर विधायकपुरी थाने आई। तब विधायकपुरी थानाधिकारी महेश चंद के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कांस्टेबल भाग्यवर्धन सिंह और रवि कुमार की टीम को मेरठ भेजा।  टीम ने मेरठ स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे धर-दबोचा। जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षिराज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।


Share This News