ताजा खबरे
रेलवे :- ‘कबाड़ में से निकला ऊंट’! ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अनूठी पहलअनुपस्थित मिले 5 कर्मचारियों को नोटिसपंचायत राज चुनाव-दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों ने भरे नौ नामांकनकोटगेट पुलिस इलाके में करीब आधा दर्जन स्पॉ सेंंटर का आकस्मिक निरीक्षणराज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षानीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगा
SAVE 20261014 233450 रेलवे :- 'कबाड़ में से निकला ऊंट'! ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अनूठी पहल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। हुनर और कला ऐसी विद्या है जो कबाड़ को भी काम मे लेकर आकर्षित वस्तुएँ बना देती है। बीकानेर में कैरिज एंड वैगन कारखाना, लालगढ़ (बीकानेर) में कबाड़ को बनाया आकर्षण का केंद्र, ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अनूठी पहल। अनुपयोगी रेलवे पुर्जों से तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियां, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की झलक।

1004887384 रेलवे :- 'कबाड़ में से निकला ऊंट'! ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अनूठी पहल Rajasthan News Portal देश

स्क्रैप के रचनात्मक उपयोग से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और रेल परिसर के सौंदर्यीकरण को मिल रहा बढ़ावा। कैरिज एंड वैगन कारखाना लालगढ़ (बीकानेर) में अनुपयोगी समझे जाने वाले कबाड़ को रचनात्मकता और तकनीकी हुनर के माध्यम से आकर्षक कलाकृतियों में बदलकर नवाचार की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की गई है। कारखाने में उपलब्ध पुराने एवं अनुपयोगी पुर्जों और धातु सामग्री का सदुपयोग करते हुए विभिन्न आकर्षक आकृतियां तैयार की गई हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने के साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही हैं।

कारखाने में तैयार की गई कलाकृतियों में मोर, ऊंट, राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में महिला एवं पुरुष की आकृतियां, रॉकेट तथा तिरंगे के रंगों में भारत के मानचित्र जैसी रचनाएं विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। इन कलाकृतियों में पुराने धातु पुर्जों, स्प्रिंग, नट-बोल्ट और अन्य अनुपयोगी सामग्री का रचनात्मक उपयोग किया गया है। इन कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राजस्थान की लोक परंपरा, राष्ट्रीय गौरव और तकनीकी दक्षता का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।

कबाड़ से कलाकृति तक, हुनर का अनूठा संगम

रेलवे के तकनीकी कार्यों के दौरान अनुपयोगी हो जाने वाले पुर्जों को बेकार समझकर अलग कर दिया जाता है, लेकिन रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल के जरिए इन्हीं सामग्रियों को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। कैरिज एंड वैगन कारखाना, लालगढ़ की यह पहल इसी सोच को साकार करती है। इन कलाकृतियों का निर्माण संसाधनों के अधिकतम उपयोग, नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘वेस्ट टू आर्ट’ की यह पहल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करती है। कबाड़ का रचनात्मक उपयोग करने से अपशिष्ट सामग्री के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिलता है तथा रेल परिसर के सौंदर्यीकरण में भी योगदान मिलता है। यह पहल संदेश देती है कि स्वच्छता का अर्थ केवल कचरे को हटाना ही नहीं, बल्कि अनुपयोगी सामग्री का जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण और जहां संभव हो, उसका उपयोगी एवं कलात्मक रूपांतरण करना भी है।

कैरिज एंड वैगन कारखाना, लालगढ़ की यह अभिनव पहल रेलवे कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करती है। कबाड़ से तैयार ये कलाकृतियां इस बात का प्रमाण हैं कि सही सोच और हुनर के साथ अनुपयोगी वस्तुओं को भी आकर्षण, उपयोगिता और प्रेरणा का माध्यम बनाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि कारखाने पर “स्वच्छता पखवाड़ा- 2026” के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।


Share This News