ताजा खबरे
बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान मेंमौसम फिर पलटेगा, बारिश का पूर्वानुमान
SAVE 20261014 153420 बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने 31 जुलाई 2026 को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर बीकानेर डाक क्षेत्र के गठन की मांग उठाई थी। अब बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय के गठन को स्वीकृति मिल गई है। इससे बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

अर्जुनराम मेघवाल ने अपने पत्र में बीकानेर, नागौर, चूरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, प्रशासनिक आवश्यकताओं तथा स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों की सुविधाओं का उल्लेख करते हुए अलग डाक क्षेत्र के गठन की आवश्यकता बताई थी। उन्होंने पश्चिमी राजस्थान के विशाल भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए डाक सेवाओं के प्रभावी संचालन, समयबद्ध वितरण और बेहतर प्रशासनिक निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया था।

बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय की स्वीकृति से पश्चिमी राजस्थान में डाक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने, क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करने तथा आमजन, व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


Share This News