

Thar पोस्ट। देश की राजधानी दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप चमोली, उत्तराखंड में आया गया है, जिसके झटके मेरठ, मुरादाबाद और उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में भी महसूस किए गए हैं।










