

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में सोमवार की देर रात तक स्वागत मेला था। जहाँ तक देखो वही रेला नज़र आया। लोग स्वागत के लिए थे आतुर। जेसीबी मशीनों पर बैठे लोगों ने किया भव्य अभिनन्दन। तय रोड शो मार्ग पर शायद ही कोई ऐसा स्थान हो जहां भव्य स्वागत ना किया गया हो। बीकानेर के ऐतिहासिक जूनागढ़ फोर्ट के सामने देर रात तक जन सैलाब डटा रहा। बीकानेर में उनके अनेक समर्थकों ने दिल खोलकर स्वागत मोर्चा संभाल रखा था। हालांकि राजनीति के धुरंधर इस रोड शो के अलग मायने निकाल रहे है। कुछ विशेषज्ञों ने यहां तक कह दिया कि वे एक नई पार्टी बना सकते है। कुछ ने सेव की मिठास प्रदेशभर में फैलने की बात कही।











दरअसल, आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर के परशुराम द्वार से होते हुए सोमवार देर शाम शहर के परकोटे के पास पहुंचे। उनके समर्थकों ने गोकुल सर्किल पर तगड़ा स्वागत किया। रविंद्र सिंह ने कहा- वो शोषित की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर आम जनता उनका साथ देगी, तो केंद्र सरकार को उनकी बात माननी पड़ेगी। हम ईडब्ल्यूएस में सरलीकरण की बात कर रहे हैं, हम आर्थिक रूप से कमजोर की लड़ाई लड़ रहे हैं।
इससे पहले भाटी श्रीडूंगरगढ़, कालू से लूणकरनसर होते हुए बीकानेर आए। यहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में युवा जुटे। कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर युवाओं की भीड़ नजर आई। भाटी पर फूल बरसाए गए। पूगल फांटा से शुरू हुआ काफिला गोकुल सर्किल पहुंचा। इसके बाद यात्रा शहर के भीतरी क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ी। जीप पर बैठे भाटी पर फूल बरसाए गए। वार्ड 44 के पार्षद शुभकरण गहलोत सेव और उनकी टीम शुभम हर्ष सहित अन्य समर्थक उनके स्वागत में अग्रणी रहे। जूनागढ़ किले के सामने उनका जोरदार स्वागत हुआ।
आपको बता दे कि EWS सरलीकरण यात्रा का पहला चरण 25 सितंबर को बाड़मेर से शुरू हुआ था और पांच दिवसीय यात्रा का समापन जोधपुर में हुआ था।
