

Thar पोस्ट न्यूज। चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। दोनों प्रमुख दल के नेताओं कार्यकर्ताओं को प्रभारी बनाया गया है। राज्य के भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जिला चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की गई है और 5 अक्टूबर को इसकी सूची जारी की गई। इस सूची में बीकानेर के पांच नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जारी सूची में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष महावीर सिंह रांका, भाजपा नेता दीपक पारीक और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार को जिला चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार जेठानंद व्यास को श्रीगंगानगर, दीपक पारीक को हनुमानगढ़, महावीर सिंह रांका को चूरू और गोपाल गहलोत को नागौर जिले का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। रामगोपाल सुथार को झुंझुनूं जिले की जिम्मेदारी दी गई है।










