ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 7 विश्वकप क्रिकेट की घोषणा, भारत-पाक के बीच मुकाबला इस दिन Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विश्व कप क्रिकेट की घोषणा कर दी गई है। ODI World Cup 2027 के शुरू होने की तारीख का ऐलान हो चुका है। आईसीसी ने बताया कि अगले साल होने वाला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से शुरू होगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। बड़ी बात ये है कि इसका फाइनल मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर दिन रविवार को खेला जाएगा। अगले साल यानी 2027 में तीन देशों की मेजबानी में क्रिकेट विश्व कप खेला जाएगा। इसमें साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया शामिल हैं। हालांकि सबसे ज्यादा मुकाबले साउथ अफ्रीका में ही होंगे। अ​ब इस टूर्नामेंट को शुरू होने में कुल एक साल यानी 365 दिन ही बाकी रह गए हैं।

इस वक्त डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है, जिसने टीम इंडिया को हराकर साल 2023 का वनडे विश्व कप जीता था। अब अगले साल से फिर इस खिताब को जीतने की जोर आजमाश शुरू होगी। 


Share This News