


Thar पोस्ट न्यूज। पाकिस्तान के कुछ प्रान्तों में बाबा रामदेवजी का मेला भरा है। इसमे हजारों भक्त शामिल हो रहे है। इनमें टंडो अल्लाहयार, सिंध, पाकिस्तान में मुख्य व बड़ा मेला भरा है। इसके अलावा थारपारकर के छेलहर (Chelhar) क्षेत्र में भी बाबा रामदेव जी का मेला है। वार्षिक रामापीर मेला हिंगलाज माता यात्रा के बाद पाकिस्तान में हिंदुओं का दूसरा सबसे बड़ा तीर्थ है। इस मंदिर में हिंदू के साथ-साथ स्थानीय मुस्लिम श्रद्धालु भी गहरी आस्था रखते इस मंदिर की स्थापना और मान्यता राजस्थान के रामदेवरा से जुड़ी है, जहाँ भक्त मन्नत पूरी होने पर निशान और दीप भेजते हैं।

