ताजा खबरे
nirdliya महापौर की रेस : निर्दलीय उम्मीदवारों की फ़ोटो वायरल, चर्चा में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के महापौर के लिए अंदरूनी संघर्ष जारी है। इस बीच निर्दलीय उम्मीदवारों की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। भाजपा से महापौर पद के लिए दावेदारी कर रहे सुरेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया है कि कई निर्दलीय व अन्य प्रत्याशी भी उनके साथ हैं हम बोर्ड बनाएंगे उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसके जरिए अपने समर्थन में खड़े पार्षदों को लेकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई, इसमे सेव के नाम से कई जुमले भी मीडिया पर चल रहे है जैसे ”सेव बिक गई, सेव कट गई, सीजन से पहले सेव सड़ गई आदि। दूसरी और अनिल कल्ला के नेतृत्व में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड बनाने के लिए आश्वस्त है। हालांकि 21 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर दोनों दलों के प्रमुख सजग लेकिन चिंतित भी है। क्रॉस वोटिंग की चिंता दोनों ओर है।


Share This News