ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 2 मिर्ज़ापुर फ़िल्म से महाराणा प्रताप के गाने को हटाएं -राज्यश्री, पत्र भेजा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मिर्ज़ापुर मूवी में महाराणा प्रताप के गाने के गलत इस्तेमाल पर बीकानेर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य राज्यश्री कुमारी ने जताई कड़ी आपत्ति, सेंसर बोर्ड से दृश्य हटाने की मांग की है।

​बीकानेर। राज्यश्री कुमारी ने ‘मिर्ज़ापुर’ मूवी में महाराणा प्रताप की वीरता पर आधारित प्रसिद्ध गाने ‘शूरवीर’ के गलत चित्रांकन पर गहरा आक्रोश जताया है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से इसे तुरंत हटाने की मांग की है।

दृश्य तुरंत हटाने की मांग: राज्यश्री कुमारी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से अपील की है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस अवैध व गलत चित्रण वाले दृश्य को मिर्ज़ापुर मूवी से तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।

इस संबंध में उनके निजी सचिव गोविंद सिंह ने बताया कि इससे ऐतिहासिक संदर्भ और भावनाएं: महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महानतम शूरवीर रहे हैं, जिन्होंने कभी भी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग और हल्दीघाटी युद्ध की वीरता का बखान करने वाले ‘शूरवीर’ गाने को देशभर में खूब सराहा गया था।

गैंगवार दृश्य के साथ गलत प्रदर्शन: इस ऐतिहासिक व वीर रस से ओतप्रोत गाने को फिल्म में एक गैंगस्टर के गैंगवार दृश्य के साथ दिखाया गया है। इसे लेकर दर्शकों और विशेष रूप से एक समुदाय विशेष में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल: पत्र में कहा गया है कि इस तरह के चित्रण से भावनाएं आहत हुई हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड फिल्मों में ऐसे विवादित दृश्य दिखाए जाते रहे हैं, जो फिल्म प्रमाणन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े करते हैं।


Share This News