

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के खाजूवाला व लूनकरणसर के अनेक गावों में तूफानी बारिश से मौसम पलट गया है। कालुवाला व अन्य गांवों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है जबकि लूनकरणसर के भिकनेरा में भी बारिश हुई है। श्रीगंगानगर जिले भी बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 20 सितबर तक राज्य में बारिश की संभावना बताई है।










