


Thar पोस्ट न्यूज। चिकित्सा कर्म मानवीय सेवा है
बीकानेर। नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ एल के कपिल का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में डॉ कपिल की चिकित्सा सेवाओं को प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष ट्रॉमा सेंटर निदेशक डॉ बी एल खजोटिया ने कहा कि डॉ एल के कपिल समर्पित चिकित्सक है जो सेवा के पर्याय हैं।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने कहा कि चिकित्सा सेवा में डॉ कपिल मनुष्यता को बचाने का कार्य कर रहे हैं। खत्री मोदी समाज के भामाशाह प्रेरक श्योदान सिंह ने कहा कि डॉ एल के कपिल आम आवाम की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं । शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के संयोजक अशफ़ाक कादरी ने डॉ कपिल के व्यक्तित्व एवं सेवाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि डॉ कपिल ट्रॉमा सेंटर में नियमित सेवाओं के साथ रक्तदान शिविरो, आपातकालीन सेवाओं, कैंसर पीड़ितों की सेवा में सक्रिय रहते हैं ।
कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कपिल के सम्मान में काव्य रचना प्रस्तुत की । शायर डॉ नासिर जैदी ने डॉ कपिल के सम्मान में अपना कलाम पेश किया। कार्यक्रम में डॉ सुरेंद चोपड़ा, दिनेश मोदी, फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी ने भी अपने विचार रखे ।
