


Thar पोस्ट न्यूज। रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा 02 जोड़ी रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
- गाडी संख्या 04751, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) लालगढ से 04.00 बजे प्रस्थान कर 07.30 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04752, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) रामदेवरा से 09.00 बजे रवाना होकर 12.00 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बें होगें।
- गाडी संख्या 04753, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) लालगढ से 13.00 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04754, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) रामदेवरा से 17.00 बजे रवाना होकर 20.15 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बें होगें।
