ताजा खबरे
बीकानेर लालगढ़ से रामदेवरा के लिए 02 जोडी मेला स्पेशल ट्रेनरेलवे महाप्रबंधक को अनेक समस्याओं से करवाया अवगतश्री आदि गणेश मंदिर में 11000 लक्ष्मी गणेश स्तोत्रतम के पाठकेंद्रीय मंत्री शेखावत व पूर्व सीएम गहलोत ने किया मतदानपत्नी व तीन बेटियों की हत्या कर पति फरारबीकानेर : नोटों की मालाओं से सजाया मंदिरचुनाव : दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान, 6 नगर पालिकाओं में वरिष्ठ नागरिकों में दिखा उत्साहबैंकों में एक दिवसीय हड़ताल, 20 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित30 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात, अभेद्य किला बनी राजधानीचुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारें
SAVE 20260911 183206 रेलवे महाप्रबंधक को अनेक समस्याओं से करवाया अवगत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, फोर्टी अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी व पंकज अग्रवाल द्वारा बीकानेर में उत्तर पश्चिम रेल्वे महाप्रबंधक पंकज शर्मा का महाप्रबंधक बनने पर बुके व शौल ओढाकर स्वागत किया गया साथ ही बीकानेर की रेल सेवाओं से जुडी समस्याओं एवं विस्तार हेतु सुझावों का ज्ञापन सौंपा गया |

ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर से जयपुर के मध्य वन्दे भारत ट्रेन चलाने की नितांत आवश्यकता है क्योंकि बीकानेर जिले से काफी संख्या में आम नागरिक व्यापारी व् उद्योगपति इत्यादि का जयपुर आवागमन रहता है | साथ ही वर्तमान में बीकानेर से कालका, चंडीगढ़ के लिए कोई सीधा रेल संपर्क नहीं है इसलिए बीकानेर से कालका वाया चंडीगढ़ नई रेलगाड़ी चालाई जाए ताकि आम जनता लाभान्वित हो सके | साथ ही बीकानेर से हरिद्वार त्रेसाप्ताहिक गाडी संख्या 14717/14718 को प्रतिदिन चलाते हुए इसका समय परिवर्तन कर योग नगरी तक विस्तारित किया जाए | यह गाडी बीकानेर से सप्ताह में 3 दिन चलती है जबकि यात्रियों की मांग को देखते हुए उक्त गाडी को प्रतिदिन चलाया जाना चाहिए |

वर्तमान में बीकानेर से उदयपुर के लिए कोई सीधा रेल सम्पर्क नहीं है, जबकि बड़ी संख्या में बीकानेर के नागरिकों का उदयपुर के लिए आवागमन रहता है | बीकानेर मंडल के यात्रियों की इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए बीकानेर से उदयपुर के लिए एक नयी रेलगाड़ी चलवाई जाए | साथ ही बीकानेर संभाग से लगभग 30 हजार व्यक्ति तिरुपति संसदीय क्षेत्र में कार्यरत है तथा बीकानेर संभाग से काफी यात्रियों का तिरुपति बालाजी दर्शनार्थ आना जाना रहता है जबकि बीकानेर से कोई भी सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है |

यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर से तिरुपति के मध्य एक नई साप्ताहिक सुपर फास्ट ट्रेन चलाई जाए | इसके साथ साथ गाड़ी संख्या 12403/12404 प्रयागराज-जयपुर – बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी को 3 दिन वाया झुंझुनू, सादुलपुर, बीकानेर तथा 4 दिन बीकानेर से वाया चूरू, रतनगढ़ चलाई जा रही है | इस गाड़ी को प्रतिदिन बीकानेर से वाया चूरू फतेहपुर रूट पर चलाया जाए | साथ ही वर्तमान में गाड़ी संख्या 22632 जो कि बीकानेर से मदुरै तक संचालित हो रही है इसे बढाकर रामेश्वरम तक किया जाए जिससे काफी संख्या में जाने वाले संभाग के तीर्थ यात्रियों को सीधे रामेश्वरम जाने की सुविधा मिल सकेगी | इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, भंवरलाल चांडक आदि उपस्थित रहे।


Share This News