ताजा खबरे
उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगे
SAVE 20260908 204555 scaled उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान Rajasthan News Portal राजस्थान, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। संघ पदाधिकारियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने आमजन से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से होती है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाता अपने जरूरी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पहले मतदान करें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। एक-एक वोट क्षेत्र के विकास और बेहतर जनप्रतिनिधित्व की दिशा तय करता है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी दबाव के अपने विवेक से मतदान करने की अपील की।

फोर्टी संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने कहा कि बीकानेर में मतदान प्रतिशत को शत-प्रतिशत करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति जागरूकता केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, श्यामसुन्दर सोनी, वीरेंद्र किराडू, जगमोहन मोदी, सुरेन्द्र बांठिया, अशोक गहलोत, पारस डागा, शिवरतन पुरोहित, किशनलाल बोथरा, बलवंत डोगरा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, विजय चांडक, राजीव शर्मा, भंवरलाल चांडक, रोहन चावला, मोहित करनानी, किशन मूंधडा, मनीष तापडिया, पीयूष सिंघवी, मनीष नाहटा, विपिन मुसरफ, पिंटू राठी, अरविन्द चौधरी सहित अनेक उद्योगपति एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Share This News