ताजा खबरे
उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगे
IMG 20260908 203607 चुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, 'चुनावी लोचा' Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। नगर निगम के चुनाव मतदान से एक दिन पहले सभी प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है। लेकिन प्रत्याशी जीतने के लिए कई प्रकार के दाव-पेच खेल रहे हैं । वार्ड 75 में एक अनोखा मामला सामने आया है। घटनाक्रम के बाद समाजसेवी गणेशमल बोथरा ने एक वीडियो जारी कहा है कि वार्ड 75 के भाजपा प्रत्याशी विशाल गोलछा ने उनके साथ सामाजिक मिलन के फोटो वीडियो वायरल कर यह कहा कि गणेशमल बोथरा अब उनके चुनावी समर्थन में आ गए हैं। गणेशमल बोथरा ने बताया कि वे मंगलवार सुबह खजांची मोहल्ले से गुजर रहे थे। इस दौरान बजरी से स्कूटी स्लिप हुई, उनका पैर नाली में चला गया, तभी मौके पर मौजूद वहां एक व्यक्ति ने उनकी मदद की, इसी दौरान एक अन्य जानकार भी मिल गये। उन्होंने चाय पीने का आग्रह किया। इस पर वे पाटे की ओर उनके साथ चले गए। यहां प्रत्याशी विशाल गोलछा आदि भी आ गये। उन्होंने टिकट प्रक्रिया के दौरान कहे अपशब्दों के लिए क्षमायाचना की तो बोथरा ने भी क्षमायाचना कर ली। बोथरा का कहना है कि गोलछा ने चुनाव में समर्थन की बात कही तो उन्होंने समर्थन के लिए स्पष्ट मना कर दिया। बोथरा के अनुसार धर्मवीर नाहटा उनका रिश्तेदार है, वे उसी को समर्थन कर रहे हैं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेश बोथरा वहां से निकल गए। बोथरा ने आरोप लगाए हैं कि प्रत्याशी गोलछा उनके फोटो व वीडियो का इस्तेमाल कर फर्जी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बोथरा ने इस संबंध में दो वीडियो जारी किए हैं। पहला वीडियो स्पष्टीकरण का तथा दूसरा वीडियो नाहटा को वोट देने की अपील का है।


Share This News