ताजा खबरे
उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगे
SAVE 20260908 201711 चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाश Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में बीकानेर नगर निगम के सदस्य पद के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के लिए 448 मतदान दल मंगलवार को राजकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय से गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों से भयमुक्त रहकर पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से मतदान प्रक्रिया सम्पादित करवाने के निर्देश दिए। नगर निगम के 79 वार्डों के सदस्यों के लिए 9 सितंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक 448 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान कार्मिक राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करवाते हुए सौंपें गये दायित्व पूर्ण करें। किसी भी प्रकार के दबाव या भय से मुक्त रहकर कार्य करें। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने सक्षम अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से मतदान दलों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं व सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। रवानगी से पहले सभी मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया तथा आवश्यक मतदान सामग्री दल प्रभारियों को सौंपी गई। पहले चरण के लिए 448 मतदान दल रवाना हुए हैं। प्रत्येक दल में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय सहित कुल चार कार्मिकों को शामिल किया गया है। संवेदनशील मतदान दलों के साथ वीडियोग्राफर दल भी रवाना किए गए हैं। संबंधित प्रकोष्ठ को आवश्यक समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त सुरक्षा जाब्ता तैनात किया गया है। निष्पक्ष और भयमुक्त निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग पूर्ण मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। इस दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग, एडीएम (सिटी) रीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान में सम्बंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 9 व 11 को अवकाश रहेगा।


Share This News