


Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड 73 में सभी प्रत्याशियो ने ताकत झोंक दी है। इस बीच यहां भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के दौरान सोनगिरी कुआं स्थित श्री भेरुजी मंदिर के पास वार्डवासियों द्वारा आमसभा एवं गुड़ तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को गुड़ से तौलकर उनके प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने दीपक पारीक का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। वार्डवासियों में पारीक के समर्थन को लेकर उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने वार्ड के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने वार्डवासियों द्वारा किए गए सम्मान एवं गुड़ तुलादान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि वार्डवासियों के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जा सके।
ओम व्यास ने कहा कि वार्डवासी विकास और बेहतर जनसुविधाओं के पक्ष में हैं पारीक को मिल रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है। आशा पारीक ने कहा कि दीपक पारीक सदैव आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहे हैं। वार्ड के विकास के लिए उन्हें मजबूत समर्थन देना आवश्यक है।
पूर्व पार्षद सुशील व्यास ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। मजबूत जनप्रतिनिधि के माध्यम से वार्ड की समस्याओं को प्रभावी रूप से नगर निगम तक पहुंचाया जा सकता है। इम्तियाज भिश्ती ने कहा कि वार्ड में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत रखते हुए विकास के मुद्दे पर मतदान होना चाहिए। कार्यक्रम में कमल किशोर,अवधेश पारीक,ओम पारीक,केशव स्वामी,राजू,गिरिराज मोदी,दीपक खत्री,ओम स्वामी,पवन पांडिया,मधुसूदन पारीक,नीतू आचार्य,महेश सोनी,बाबूलाल,कृशांत पारीक,किरण राठी,गोवर्धन रामावत,दीपक सुथार,मोहित अग्रवाल,शिव पंचारिया,कैलाश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डीडू सिपाहीयान में फ्रूट से तौलकर जताया समर्थन
जनसंपर्क के दौरान डीडू सिपाहीयान क्षेत्र में वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान वार्डवासियों ने दीपक पारीक को फ्रूट से तौलकर अपना समर्थन एवं आशीर्वाद व्यक्त किया तथा पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने उत्साह के साथ नारे लगाये। दीपक पारीक ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और विश्वास उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास,मूलभूत सुविधाओं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।इस दौरान हंसराज पारीक,सुनीता पारीक,इंसाफ अली,जुबेर खान,असरफ अली,शोकत अली,इंसाफ अली चौहान, महेश कुमार पुरोहित,जितेंद्र पारीक,सुरेश पारीक,बालचंद सहित सैकड़ों वार्डवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और दीपक पारीक का जोरदार स्वागत किया।
