ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 2 टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। निकाय चुनाव से पहले ही कार्यकर्ता आपस मे उलझ रहे है। राजधानी में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर नाराजगी खुलकर सामने आई। जयपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचे और टिकट वितरण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी प्रत्याशियों को टिकट दिए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की मांग की। हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य से टिकट वितरण को लेकर सवाल किया गया।

आचार्य ने कार्यकर्ताओं में किसी तरह की नाराजगी से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी स्तर पर सही निर्णय लिया गया होगा। उनके सामने ही कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इससे टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी एक बार फिर सार्वजनिक हो गई। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने टिकट मंथन के दौरान दो नेताओं के बीच हुई नाराजगी को सामान्य घटना बताया। उन्होंने कहा कि सहमति बनाने की प्रक्रिया में कई बार नाराजगी सामने आ जाती है। इस मामले में दोनों पक्षों को समझाइश देकर तालमेल बनाया गया है। परनामी ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हैं और चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे


Share This News