nokha acc बीकानेर में सड़क दुर्घटना में 8 घायल, 1 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में आज सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। 8 घायल हो गए। नोखा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नोखा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के निजी बस और कैंपर गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर में मंगला आरती के दर्शनों के लिए जा रहे थे। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब 3 बजे भामटसर गांव के पास हुआ।निजी बस बीकानेर से जोधपुर की तरफ जा रही थी, जबकि कैंपर गाड़ी नोखा से बीकानेर की ओर आ रही थी।भामटसर गांव के पास दोनों वाहनों में इतनी तेज भिड़ंत हुई कि कैंपर का केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। बस का अगला हिस्सा और टायर का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। इस हादसे में कैंपर सवार गोपाल लखारा (30 वर्ष) ,निवासी नोखा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना में घायल अन्य 8 लोगों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया गया। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी 7 घायलों का इलाज पीबीएम अस्पताल में जारी है। सवार सभी आठों घायल सुजानगढ़ रोड स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी हैं । वे सभी रविवार तड़के नोखा से देशनोक में श्री करणी माता की पवित्र मंगला आरती के दर्शन करने के लिए निकले थे, लेकिन मंदिर पहुंचने से पहले ही यह दुखद दुर्घटना हो गई।


Share This News