IMG 20241023 101608 अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन यूथ विंग की कार्यकारिणी घोषित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) बीकानेर की यूथ विंग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यूथ विंग के जिलाध्यक्ष किशन अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष विनोद बाफना से चर्चा एवं सहमति के उपरांत कार्यकारिणी की घोषणा की।

घोषणा के अनुसार कोशल पेड़ीवाल को जिला महामंत्री, सीए जिनेद्र खज़ांची को जिला कोषाध्यक्ष तथा मंथन अग्रवाल को जिला आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर यूथ अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने कहा कि नव-नियुक्त सभी पदाधिकारी लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रहकर समाजसेवा कर रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अभी कई नियुक्तियां होनी बाकी हैं कुछ आज की हैं

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि नव-नियुक्त आईटी संयोजक अग्रवाल वर्तमान में चेतना समिति युवा प्रकोष्ठ में भी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों से संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिला अध्यक्ष विनोद बाफना ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाजहित के कार्यों को गति देने में समर्पित भाव से कार्य करेंगे।


Share This News