SAVE 20260723 200637 कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, परिवार को मिले उचित मुआवजा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज सुबह शहरी क्षेत्र के हुए एक दर्दनाक हादसे में जान गवाने वाले राहुल ओझा के मामले में बीकानेर के पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉक्टर बुलाकीदास कल्ला, शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने बीकानेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर नगर निगम अथवा बीकेसीएल की भूमिका तय करते हुए दोषियों पर कार्यवाही और परिवार को उचित मुआवजा देने की बात कही

डॉ.कल्ला ने कलेकटर से वार्ता करते हुए कहा कि मृतक परिवार का एकमात्र सहारा था और सड़क के बीच गिरे तार से जान गवानी पड़ी इसकी उचित जांच करते हुए दोषियों पर कार्यवाही हो और परिवार को उचित मुआवजा मिले | डॉ.कल्ला ने कलेक्टर से कहा कि वे इस हादसें पर कोई तमाशा नहीं करना चाहते थे इसलिए अंतिम संस्कार किया गया अगर वे धरना लगाकर बैठते तो आज माहौल बिगड़ता इसलिए आपसे ये कहना चाहते है कि प्रकरण की पूरी जांच होकर परिवार को मुआवजा मिले। गंभीरता दिखाते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि वे खुद इस पूरे प्रकरण की जांच करवाकर उचित और सम्मानजनक कार्यवाही करवाएंगे

शिष्टमंडल में प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस, विक्की पुरोहित, गिरधर जोशी, राहुल जादूसंगत, बंसीलाल आचार्य, धनसुख आचार्य, मनोज किराडू शामिल थे।


Share This News