IMG 20260723 134733 बीकानेर परकोटे में करंट लगने से युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर परकोटे में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। आज सुबह नयाशहर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बिनान्नी चौक के पास ओझाओं की गली में करंट की चपेट में आने से नत्थूसर गेट निवासी 25 वर्षीय युवक राहुल ओझा उर्फ शंकरा की मौत हो गई। युवक ओझाओं की गली में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। वहां उसने बीच राह लावारिस पड़े तार को दूर करने का प्रयास किया लेकिन चपेट में आ गया।


Share This News