IMG 20251231 100334 बीकानेर में अश्लील फोटो बनाने व दुष्कर्म का मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा में अश्लील वीडियो बनाने व दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। नोखा के एक युवक ने बारां की युवती से लड़की की आईडी बनाकर दोस्ती की और उसे जाल में फांस लिया। युवती को नोखा बुलाया और एक होटल में 5-6 दिन रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। नोखा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बारां निवासी युवती की ओर से पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया गया है कि नोखा निवासी ने 2-3 माह पूर्व लड़की की आईडी बनाकर उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। बाद में लगातार बातचीत करने लगा। इंस्टाग्राम से उसके फोटा चुराकर अश्लील फोटो बना दिए और धमकाकर नोखा बुलाया। कोटा से नोखा की टिकट बनाकर भेजी। युवती 15 मई को नोखा पहुंची तो उसे दाना-पानी होटल में 5-6 दिन रखा और जबरन पिलाकर दुष्कर्म किया।


Share This News