





Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर । खत्री मोदी समाज द्वारा पीबीएम हल्दीराम मूलचंद हॉस्पिटल में 35 पंखे भेंट किए
बीकानेर। खत्री मोदी समाज द्वारा पीबीएम अस्पताल स्थित हल्दीराम मूलचंद हॉस्पिटल में आपातकालीन विभाग में 35 पंखे भेंट किए गए । कार्यक्रम में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा, हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल विभागाध्यक्ष डॉ पिंटू नाहटा, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ लवलीन कपिल, रमेश चौहान शामिल थे । कार्यक्रम में समाज के भामाशाह भीमराज बजाज ,शिवदान सिंह, संजय खत्री ,कुलदीप मोदी ,प्रदीप खेमानी, नारायण खत्री ,बालकिशन खत्री ,ईश्वरदयाल मोदी, निर्मला खत्री ,गौरीशंकर खत्री ,डॉ देवेंद्र खत्री, अशोक खेमानी ,शिव मोदी ,कमल मोदी ,दिनेश मोदी सहित समाज के गणमान्य शामिल थे । प्रधानाचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा ने समाज का आभार प्रकट किया।

दुर्घटनाग्रस्त रोगी का सफलतापूर्ण ऑपरेशन

पीबीएम राजकीय ट्रोमा सेन्टर में सीवियर डॉयबिटिज, हाईपर टेशन तथा हाईपर लिपिमिडिया से पीड़ित दुर्घटनाग्रस्त रोगी का सफलतापूर्ण ऑपरेशन किया गया। एक सप्ताह नियमित उपचार के बाद रोगी को नया जीवन मिला है ।
ट्रॉमा सेंटर निदेशक वरिष्ठ आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ० बी०एल० खजोटिया ने बताया कि गंगाशहर निवासी रोगी सुभाष चन्द्र जैन (उम्र 52) का खतरनाक एक्सीडेन्ट हुआ । जिसमें मरीज के बाएं पैर में मल्टीपल फैक्चर्स हो गये ।
मरीज सिवियर डॉयबिटिज रोग से ग्रसित थे, इनकी इन्सुलिन चल रहे थे साथ ही हाईपरटेंशन तथा लिपिमिडिया रोग से ग्रस्त थे। दुर्घटना के बाद मरीज अपनी हिम्मत हार चुके थे। उनके मन में आशंका थी कि भविष्य में मैं अब अपने पैरों पर कभी खड़े हो पाएंगे या नहीं।
डॉ बी एल खजोटिया ने बताया कि दुर्घटना के बाद रोगी उसी दिन राजकीय ट्रोमा सेन्टर में आपातकालीन इकाई में भर्ती हुआ। भर्ती करने के बाद मरीज की आवश्यक जाँचे एक्स रे, एम आर आई के बाद हार्ट एवं डायबिटिज विशेषज्ञों से परामर्श कर इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।
मरीज का ऑपरेशन किया गया। मरीज नियमित फिजियोथैरेपी के बाद ऑपरेशन के 07 दिनों के बाद ही वॉकर की सहायता से चलने लग गये है। डॉ० बी०एल० खजोटिया ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है ।
